छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon News: Mamta Nagar में पुलिसकर्मी पर कुत्ते के बच्चे को मारने का आरोप, Video Viral से हंगामा

By kadwaghut|06 Jan 2026, 2:37 PM
f X W

राजनांदगांव।
शहर के ममता नगर गली नंबर–1 में एक पुलिसकर्मी पर कुत्ते के बच्चे को बेरहमी से मारने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

क्या है पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ममता नगर निवासी एक पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने अपने घर के पास कुत्ते के छोटे से बच्चे को लकड़ी से पीटकर मार डाला। इसी दौरान एक पड़ोसी ने घटना का वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो बनाए जाने पर पुलिसकर्मी ने आसपास मौजूद लोगों को धमकाया, जिससे विवाद बढ़ गया।

Video Viral होते ही भड़के लोग

घटना का वीडियो मोहल्ले के WhatsApp Group में वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया।

Police on Spot, स्थिति नियंत्रण में

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में तनाव बना रहा, हालांकि पुलिस लगातार समझाइश में जुटी हुई है।

Animal Cruelty Law के तहत कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह मामला पशु क्रूरता निवारण कानून से जुड़ा है और इसमें दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

READ ALSO  राजनांदगांव : पाताल भैरवी सिद्धपीठ में नवरात्र की तैयारी अंतिम चरण में…

यह भी पढे़ : CG स्कूल छुट्टी ब्रेकिंग: कड़ाके की ठंड के चलते इस जिले में स्कूलों में अवकाश, डीईओ ने जारी किया आदेश

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins