छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गोदाम से साढ़े 4 लाख के अनाज चोरी, मामला दर्ज…

By kadwaghut|04 Jun 2026, 12:53 PM
f X W

राजनांदगांव | ममता नगर स्थित एक अनाज गोदाम से करीब साढ़े चार लाख मूल्य का अनाज चोरी का मामला सामने आया है। मार्च में स्‍टोर किए गए भंडार से चोरी हुई है। मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म के मैनेजर सोहनलाल जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फर्म के ममता नगर स्थित गोदाम में अनाज का भंडारण और फिल्टरिंग का कार्य किया जाता है।

इस गोदाम में मार्च से रखे गए अनाज की समय-समय पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की जाती रही। तीन अलग-अलग अवसरों पर गोदाम का ताला और चैन संदिग्ध स्थिति में पाए गए थे। गोदाम का निरीक्षण और स्टाक का मिलान किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : चोरी के शक में दो महिलाओं की पिटाई, साप्ताहिक बाजार में भीड़ ने घेरकर मारा ...

Related Articles

Back to top button