छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता हॉकी में बिलासपुर.सरगुजा व दुर्ग ने जीत हासिल की

By lokesh sharma|11 Sep 2025, 11:43 AM
f X W

राजनांदगांव : 25वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में आज 19 हॉकी बालक-बालिका में बिलासपुर, सरगुजा और मेजबान दुर्ग ने अपने-अपने मैच जीते। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 25वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 वर्ष बालिका हॉकी में बिलासपुर ने बस्तर को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 गोल से दूसरे मैच में सरगुजा ने रायपुर को 7-0 गोल से आसानी से हरा दिया। वहीं मेजबान की बालिकाओं ने अपने कल के प्रदर्शन को दोहराते हुए बस्तर को 12-0 गोल से पराजित किया।

Advertisement
Advertisement

19 वर्ष बालक हॉकी में भी बिलासपुर ने बस्तर को 6-1 गोल से, सरगुजा ने रायपुर को 11-0 गोल से और दुर्ग संभाग ने बस्तर को एकतरफा मुकाबले में 14-0 गोल से हरा दिया। दिग्विजय स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम में 9 से 12 सितंबर के बीच 4 दिवसीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा खेली जा रही है। इसमें हॉकी, योगा, गतका खेलने 5 संभागों से 550 की संख्या में सभी खेलों के अंडर 14 से 19 तक बालक-बालिका खिलाड़ी, टीम मैनेजर और कोच पहुंचे हैं। बुधवार को हॉकी स्टेडियम में मैच के दौरान रायपुर संभाग की आधा दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी टर्फ में फिसल कर गिरने से चोटिल हो गए। अन्य संभागों के खिलाड़ियों का दौड़ते समय फिसलन के कारण बैलेंस बिगड़ा और गिर करे चोटिल हो गए।

दौड़ नहीं पाते: मैच के दौरान रायपुर संभाग के यह खिलाड़ी हुए चोटिल रायपुर संभाग की टीम में गोल कीपर दीपांशी सेन को घुटने में चोट लगी। ब्लड निकलने पर इलाज किया। लेकिन घाव बना हुआ है। वर्षा कोचरे फिसलकर गिरी तो घुटने लॉक हो गए थे। जैसे-तैस उठी पैरों में झटका दिया फिर खेल में जुटी मेघा तारक एवं तरूणा गेंड्रे दौड़ते समय फिसल कर गिरी तो हाथों में कंधों और पैरों में चोटें आई है। कोच विशाल किसपोट्‌टा और चोटिल खिलाड़ियों ने मौखिक शिकायत करते बताया टर्फ में फिसलन से दौड़ नहीं पाते, परफार्मेंस खराब हो रहा, चोटिल हो रहे, सरगुजा से 7-0 गोल से मैच गंवाना पड़ गया।

READ ALSO  भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सालभर खेली जाने वाली हॉकी स्पर्धा में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी यह प्रदेश का पहला अंतर राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है। करीब 10 साल पहले इसका निर्माण किया गया। ऑस्ट्रेलिया की कंपनी ने ग्रीन टर्फ बिछाया था जो अब खेलने लायक नहीं बचा। सालभर यहां पर छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला हॉकी संघ और रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी, विद्युत कंपनी द्वारा राष्ट्रीय और राज्य स्तर की हॉकी स्पर्धा कराई जाती है। इसी मैदान से ट्रेनिंग लेकर आज कई खिलाड़ी प्रदेश की टीम, अन्य राज्यों की टीम, खेलो इंडिया, साई और रेलवे, सीनियर और जूनियर हॉकी इंडिया टीम तक पहुंचे है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins