राजनांदगांव : आउटर की सड़कों पर गड्ढों का जाल, ग्रामीणों के आंदोलन के बाद भी मरम्मत नहीं…
राजनांदगांव| शहर के आउटर क्षेत्र की कई सड़कों की हालत खराब है। जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ सड़क होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इन मार्गों से रोज नौकरीपेशा लोगों, ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क खराब होने से वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ता है।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों से बचकर निकलना भी चुनौती बना हुआ है। डोंगरगांव रोड, बाइपास, खैरागढ़ रोड में यह नजारा देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग पर आंदोलन भी किया था।
