छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : मछुआ सहकारी समिति के सदस्य के आश्रित को मिला 5 लाख रूपए का बीमा लाभ

By kadwaghut|10 Sep 2025, 12:05 PM
f X W

धमतरी, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत संचालित मत्स्यजीवियों की दुर्घटना बीमा योजना के तहत जिले के मछुआ परिवार को बड़ी राहत मिली है।


  सहायक संचालक, मछलीपालन विभाग ने बताया कि नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा निवासी मां दन्तेश्वरी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित के सक्रिय सदस्य सत्यजीत तारक का निधन 20 अक्टूबर 2024 को सड़क दुर्घटना के कारण हो गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में 18 अगस्त 2025 को पीएमएमएसवाय जीएआईएस इंश्योरेंस सेल, एनएफडीबी हैदराबाद द्वारा उनकी पत्नी प्रेमलता तारक को 5 लाख रूपए की बीमा राशि स्वीकृत कर प्रदाय की गई।

  गौरतलब है कि इस योजना के अंतर्गत बीमित मत्स्यजीवियों की मृत्यु अथवा स्थायी अपंगता की स्थिति में 5 लाख रूपए, अस्थायी अपंगता होने पर 2.5 लाख रूपए तथा चिकित्सा व्यय हेतु 25 हजार रूपए तक का मुआवजा देने का प्रावधान है।
   कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत दी जा रही यह सुविधा मत्स्यजीवियों के परिवारों के लिए सुरक्षा कवच है। सरकार की प्राथमिकता है कि संकट की घड़ी में परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। सभी पात्र मत्स्यजीवियों को इस योजना का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कृषि मंत्री राम विचार नेताम के निर्देश पर हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर जाँच शुरू

Related Articles

Back to top button