छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : किचन गार्डन की अनोखी पहल : बेलडेगी स्कूल के बच्चे अपनी उगाई सब्जियां खा रहे हैं मिड-डे मील में

By kadwaghut|09 Sep 2025, 4:15 PM
f X W

रायपुर, जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा स्थित प्राथमिक विद्यालय बेलडेगी ने बच्चों की थाली तक ताजी और स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्व पहुँचाने की अनोखी पहल की है। अब यहां मिड-डे मील में परोसी जा रही सब्जियां सीधे स्कूल परिसर के किचन गार्डन से आती हैं, जिन्हें बच्चे और शिक्षक मिलकर उगाते हैं।


प्रधान पाठक अल्फा किरण मिंज और शिक्षक मुनु राम के मार्गदर्शन में स्कूल परिसर में तैयार इस बागान में भिंडी, टमाटर, बैंगन, पालक, धनिया, लहसुन और मटर जैसी हरी सब्जियां उगाई जा रही हैं। इससे पहले बच्चे लौकी, कद्दू, करेला और तरोई जैसी ताजी सब्जियों का भी स्वाद ले चुके हैं। स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों ने मिलकर इस बगिया को सजाया-संवारा है। वहीं पंचायत द्वारा लगाए गए सबमर्सिबल पंप ने सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 
    ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल ने कहा कि बेलडेगी स्कूल ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प और सामूहिक प्रयास हों, तो सरकारी योजनाओं को और भी प्रभावी बनाया जा सकता है। बच्चों को न केवल ताजी, पोषक और शुद्ध सब्जियां मिल रही हैं बल्कि वे खेती-बाड़ी और श्रम का महत्व भी सीख रहे हैं। यह पहल पूरे ब्लॉक के लिए मॉडल बन चुकी है।
    इस प्रयास से बेलडेगी स्कूल अब सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भी मिसाल कायम कर रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर में अब गोलियों की जगह विकास और खुशहाली की गूंज : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

Related Articles

2

Back to top button