छत्तीसगढ़

CG : PT टीचर पर छात्रा को परेशान करने का आरोप, भाई की पिटाई भी कराई…

By kadwaghut|16 Aug 2026, 1:48 PM
f X W

बलरामपुर , छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पीटी टीचर पर नाबालिग छात्रा को मोबाइल पर अश्लील और शादी करने को लेकर मैसेज भेजने का आरोप लगा है। आरोप है कि समझाइश के बावजूद शिक्षक की हरकतें नहीं रुकीं। शनिवार को दोबारा समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पीटी टीचर ने हाईस्कूल के छात्रों से छात्रा के भाई की रॉड से पिटाई करवाई। हमले में युवक के हाथ में चोट आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने भी मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीटी टीचर का नाम संदीप गुप्ता (28) है, जो स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ हैं। वहीं, छात्रा 10वीं में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि पीटी टीचर छात्रा से मोबाइल पर मैसेज के जरिए बातचीत करता था।

Advertisement
Advertisement

आरोप है कि पीटी टीचर नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था और उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। परेशान होकर छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने शिक्षक को समझाइश दी। आरोप है कि समझाइश के बावजूद शिक्षक की हरकतें नहीं रुकीं। इसके बाद छात्रा का भाई 15 अगस्त को दोबारा शिक्षक को समझाने स्कूल पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद शिक्षक ने स्कूल मैदान में हाईस्कूल के कुछ छात्रों से छात्रा के भाई की पिटाई करवाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि शिक्षक की हरकतों को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस छात्रा के मोबाइल मैसेज, मारपीट की घटना, गवाहों के बयान और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है।

READ ALSO  CG : लग्जरी कार से नशीली दवाओं की सप्लाई का खेल, 7 आरोपी धराए ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins