मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पक्ष पर पितृजन को किया नमन

By Admin|07 Sep 2025, 5:06 PM
f X W

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार से प्रारम्भ हुए पितृ पक्ष के अवसर पर सभी पितृजन को सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने पितृजन का आशीष प्राप्त हो यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के लिए जारी संदेश में कहा कि हमारे पूर्वजों ने तपस्या, त्याग और परिश्रम से सेवा और धर्म का जो मार्ग प्रशस्त किया है, वही आज हमारे जीवन का आधार है। हमारा संकल्प हो कि हम सभी अपने पितरों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए मानव जीवन को पूर्णता प्रदान करें।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य समारोह 1 नवम्बर को

Related Articles

2

Back to top button