मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा हादसा: बड़ी माता मंदिर के पास दुकान में लगी आग, समय रहते टला बड़ा नुकसान

By Admin|07 Sep 2025, 1:31 PM
f X W

छिंदवाड़ा
छोटी बाजार स्थित बड़ी माता मंदिर के सामने रात के 11 बजे करीब अहिंसा टेंट सप्लायर की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आज ने विकराल रूप ले लिया। दुकान को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सुधीर जैन, नगर अमला और पुलिस विभाग पहुंच गया।

आग बुझाने के लिए नगर निगम अमला को कड़ी मशक्कत करना पड़ी। तकरीबन चार दमकलों से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान इस मार्ग से निकल रही मूर्तियों को रोककर अन्य रास्ते से निकाला गया। घटना के बारे में एसडीएम ने बताया की आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट होगी।
 
आसपास की दुकानों में भी लग सकती थी आग
दुकान में लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया था, इस दौरान आसपास के दुकान और मकान मालिकों को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं आग उनकी दुकान को अपनी चपेट में ना ले ले। हालांकि नगर निगम के अमला ने 2 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मध्य प्रदेश सरकार का कर्ज 5.33 लाख करोड़ के पार, चालू वित्त वर्ष में अब तक 45 हजार करोड़ का लोन लिया

Related Articles

Back to top button