कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : श्रम विभाग की सहायता से लीला महंत की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल …

By kadwaghut|15 Oct 2026, 1:23 PM
f X W

कोरबा । आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार मजदूरी पर निर्भर है। सीमित आय के कारण बेटी की आगे की पढ़ाई का खर्च जुटाना उनके लिए कठिन हो रहा था। इसी दौरान उन्हें श्रम विभाग की शिक्षा सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी मिलने पर श्रीमती महंत ने आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उनकी बेटी की शिक्षा के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। इस सहायता से बेटी को आगे की पढ़ाई जारी रखने में सहारा मिला है। श्रीमती लीला महंत ने इस सहयोग के लिए श्रम विभाग और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनजातीय उत्थान और नक्सलवाद से मुक्ति से ऐतिहासिक बदलाव

Related Articles

2

Back to top button