छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद, गुंडागर्दी करने वालों की हुई गिरफ्तारी …

By kadwaghut|31 Mar 2026, 1:02 PM
f X W

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्ठी के पास युवक से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जूटमिल क्षेत्र निवासी सत्यम सिदार (31 वर्ष) ने 29 मार्च को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी के साथ बड़पारा शराब भट्ठी से लौट रहा था, तभी मिनीमाता चौक के पास रहने वाला मनोज सिंह अपने साथियों के साथ शराब के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर सभी ने एकराय होकर गाली-गलौच करते हुए उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और हाथ, थप्पड़, मुक्का व लात से मारपीट की।

Advertisement
Advertisement

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 119(1), 351(3), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मनोज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर उसके साथी लवकुमार यादव, विक्रम सिंह ठाकुर और बजरंग सिंह उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सभी चार आरोपी (1) मनोज सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी मिनीमाता चौक (2) लवकुमार यादव साधुनरहरि यादव उम्र 28 वर्ष निवासी चर्च रोड बाजीराव पारा (3) विक्रम सिंह ठाकुर पिता स्व० गुलाब सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी रेल्वे कालोनी (4) बजरंग सिंह उर्फ सोनू पिता संतोष सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी मिनीमाता चौक को दिनांक 30 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO  CG : डाक विभाग द्वारा वृहत जनकल्याणकारी शिविर 11 को…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins