छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : प्रशासन की टीम ने ही सीमांकन करवाया गहराई नापी, विभागों से मंगाए दस्तावेज…

By kadwaghut|23 Jul 2026, 11:15 AM
f X W

राजनांदगांव , ग्राम बोरतलाव में डबरी में डूबने से तीन बच्चों की मौत के मामले में प्रशासनिक जांच तेज हो गई है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बोरतलाव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्य जुटाए।

Advertisement
Advertisement

निरीक्षण में अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम, एसडीएम विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास, खनिज निरीक्षक भरत बंजारे और विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा शामिल रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, मृतक बच्चों के परिजन और ग्रामीण भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने उत्खनन स्थल, जलभराव की स्थिति, सुरक्षा इंतजामों और अन्य परिस्थितियों का बारीकी से निरीक्षण किया। ठेकेदार द्वारा किए गए उत्खनन क्षेत्र का सीमांकन कराकर आवश्यक तथ्य और जानकारी भी एकत्र की गई। प्रशासन के अनुसार पुलिस, खनिज और शिक्षा विभाग से प्रतिवेदन और अभिलेख मंगाए जा रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : धमतरी में पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम, कैंपिंग से लग्जरी होमस्टे तक बनेगा प्लान…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins