छत्तीसगढ़

CG : बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, स्कूल में सोने वाले प्रधानपाठक को हटाने की मांग …

By kadwaghut|15 Oct 2026, 10:56 AM
f X W

कोण्डागांव: कोण्डागांव जिला के केशकाल तहसील के ग्राम पंचायत उमरादाह अंतर्गत प्राथमिक शाला मातेंगा में पदस्थ प्रधानपाठक सैय्यद शहबाज अली पासा पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानपाठक नियमित रूप से स्कूल नहीं आते हैं और जब स्कूल पहुंचते हैं, तब भी लापरवाही बरतते हैं। ग्रामीणों ने स्कूल में सोते हुए शिक्षक की तस्वीर भी कलेक्टर को दिखाते हुए उनके स्थान पर दूसरे शिक्षक की पदस्थापना करने की मांग की है।

ग्राम मातेंगा निवासी मेघनाथ गोटा ने बताया कि प्रधानपाठक सप्ताह में केवल दो-तीन दिन ही स्कूल आते हैं और अक्सर बीमारी या अन्य कारणों का हवाला देकर एक से डेढ़ महीने तक छुट्टी पर रहते हैं। इससे स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चों की पढ़ाई में परेशानी आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने पहले भी प्रधानपाठक को मौखिक रूप से समझाया था और विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 13 अक्टूबर को कलेक्टर के नाम सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने प्रधानपाठक को तत्काल हटाकर उनके स्थान पर दूसरे शिक्षक की पदस्थापना करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि उनकी लगातार अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के कार्यालयीन कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान, बढ़ाई गरबा उत्सव की रौनक ...

Related Articles

Back to top button