छत्तीसगढ़सरगुजा जिला

CG : हाथियो के दल ने दंपत्ति की जान ले ली..

By lokesh sharma|29 Nov 2025, 12:52 PM
f X W

सरगुजा। हाथी प्रभावित क्षेत्र प्रतापपुर में गज दल ने एक दंपत्ति की जान ले ली। हाथी के हमले से हुई मौतों से पूरे गाँव में दहशत का आलम है। लोग घरों में दुबके हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कपसरा बिसाही मोड़ गांव में पति-पत्नी अपने काटे गए धान की फसल की रखवाली के लिए खलिहान में सोए हुए थे। वहीं आधी रात हाथियों का एक दल खलिहान में आ पहुंचा। हाथियों के शोर से जैसे ही दंपत्ति ने हरकत की, हाथियों ने उन दोनों को कुचल दिया। इस हमले में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही वन विभाग को मिली, कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। वे फौरन सदल-बल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने पंचनामा तैयार करने के बाद दोनों शव को जब्त कर अस्पताल भिजवाया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क किया है कि क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का दल विचरण कर रहा है, लिहाजा अंधेरा होने के बाद अकेले बाहर न निकलें। विभाग ने ग्रामीणों को चेताया है कि वे फिलहाल जंगलों की तरफ न जाएं और पूरी सतर्कता बरतें। विभाग ने पीड़ित परिवार को हर तरह से सरकारी, आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : जिला अस्पताल को एफएसएसआई का 5-स्टार ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाण-पत्र ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins