छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: गणेशोत्सव में अव्यवस्था: भीड़भाड़ वाले मार्ग पर चारपहिया वाहन, दर्शनार्थी परेशान

By kadwaghut|02 Sep 2025, 10:19 PM
f X W

शहर में गणेश प्रतिमाओं के बीच ट्रैफिक जाम, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

राजनांदगांव। शहर में गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चार पहिया वाहनों की बे रोकटोक आवाजाही हो रही है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त जवान तैनात नहीं दिख रहे, नतीजा यह है कि पैदल चलने वालों और दोपहिया चालकों को भी मुश्किल हो रही है। राहगीरों का कहना है कि अगर समय रहते उचित प्रबंधन नहीं किया गया तो दुर्घटना एवं भारी जाम का खतरा बढ़ सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दिव्यांग सहायता शिविर आयोजन...

Related Articles

Back to top button