मध्य प्रदेश

भोपाल में सीएम यादव के घर पहुंचे शिवराज सिंह, डॉ. मोहन यादव ने किया अभिनंदन

By Admin|02 Sep 2025, 1:12 PM
f X W

भोपाल 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में डॉ. यादव ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि आज भोपाल निवास पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री आदरणीय भाईसाहब शिवराज सिंह चौहान जी से सौजन्य भेंट हुई।  

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ‘मैडम को वापस लाओ’ की मांग लेकर निकलीं छात्राएं! खंडवा में ताला तोड़कर कलेक्टर से मिलने चलीं

Related Articles

2

Back to top button