छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

लाकडाउन में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, परिवहन का खेल

गंडई-पंडरिया। लाकडाउन में अवैध खनन, परिवहन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। तस्कर, मुरुम, रेत, मिट्टी का अवैध उत्खनन कर शासन को लाखों का चूना लगा रहे हैं। लाकडाउन के बाद से नगर में लगातार कार्रवाई जारी है। अब तक चार से अधिक वाहनों पर कार्रवाई हो चुकी है। तस्कर खनिज विभाग की नजरों से बचाकर मिट्टी और रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे गंडई तहसीलदार द्वारा रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं लोगों पर कार्रवाई की गई। धमधा से गंडई की ओर रहे डंपर को रोककर पूछताछ की गई। वहीं रेत से संबंधित रायल्टी पर्ची दिखाने कहा गया। लेकिन वाहन चालक रायल्टी पर्ची नहीं दिखा पाया। जिसके बाद कार्रवाई की गई। जब्त डंपर दुर्ग नंदनी का है। जब्त वाहन को पकड़क गंडई थाने को सौंप दिया गया है। मामले में तहसीलदार त्रिभुवन वर्मा ने कहा कि खनिज परिवहन की रायल्टी खनिज विभाग को देनी होती है। बिना किसी वैध दस्तावेज के यह परिवहन हो रहा था।

नपं अध्यक्ष श्यामपाल ने लगाया वैक्सीन का दूसरा डोज गंडई-पंडरिया। कोविड टीकाकरण लगाने लोगों में उत्साह है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। टीका लगाने के बाद ताम्रकार ने कहा कि महामारी के दौर में वैक्सीन ही एक मात्र उम्मीद है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। मेरी माता जिनकी उम्र 70 साल है उनको भी दोनों डोज लग गया है। मेरी भाभी जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार को भी कोविड को दो डोज लग गया है। सभी स्वस्थ्य हैं।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button