➡️ तीन घंटे में 91 मरीजों ने कराई जांच
राजनांदगांव | नगर निगम के वार्ड नंबर 47 मोहारा में भाजपा पार्षद व शिक्षा विभाग के चेयरमैन आलोक श्रोती के विशेष प्रयासों से दंत शिविर का सफल आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज सुंदरा के बैनर तले आयोजित हेल्थ कैंप में डॉ. प्रकृति जोशी, डॉ. वैष्णवी, डॉ. चैताली, डॉ. सागरिका, डॉ. श्रुति, डॉ. सुष्मिता, डॉ. रुचिका, डॉ. रूपक डॉ. नौमान डॉ. नितेश आदि ने सेवाएं दी।

शिविर में वार्ड पार्षद आलोक श्रोती सहित वार्ड के जागरूक निवासी परशुराम प्रजापति,देवकी देवांगन, मोहन तिवारी, लक्ष्मण प्रजापति, रामकुमार देवांगन, मीना सोनकर, सहित,पार्षद कार्यालय प्रभारी आरती देवांगन, लक्की देवांगन,पिंटू देवांगन,सोहन प्रजापति के विशेष प्रयासों से 91 मरीज का दंत परीक्षण किया गया।

गंभीर मरीज एक भी नहीं मिले। लेकिन 91 में से 80 के दांत सढ़े पाए गए हैं। कुल मरीज मरीज में 50 बच्चे थे। बाकी युवा और बुजुर्ग है इनमें बच्चों के दांत चाकलेट आदि खाते रहने से सड़ने और बड़ों के दांत जर्दा पाउच आदि खाते रहने से सड़ने की बात सामने आई है। सभी दांत के मरीजों को रात्रि में सोने के पहले ब्रश करने की सलाह दी गई। वही सड़े दांत निकलवाने के इच्छुक मरीजों को डेंटल कॉलेज आने कहा गया है। जहां शुल्क में छूट देकर उपचार किया जाएगा।