राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में अतिवृष्टि से 6 मकान आंशिक क्षति होने पर 24 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए एवं डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 18 मकान आंशिक क्षति होने पर 71 हजार 200 रूपए, अतिवृष्टि से 5 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 6 लाख रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 96 मकान क्षति होने पर 4 लाख 8 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से 5 पशु शेड क्षति होने पर 15 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 8 झोपड़ी क्षति होने पर 52 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 10 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 12 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि से 7 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 8 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 63 मकान आंशिक क्षति होने पर 2 लाख 46 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 पक्का मकान आंशिक क्षति होने पर 13 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 पशु शेड क्षति होने पर 3 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 झोपड़ी क्षति होने पर 8 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 67 कपड़ा व बर्तन आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 67 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से 1 पक्का मकान आंशिक क्षति होने पर 6 हजार 500 रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, अधिक वर्षा से कच्चा मकान की दीवार गिरने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, अतिवृष्टि से 10 फसल क्षति होने पर 47 हजार 515 रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। आपदा प्रभावितों को स्वीकृत सहायता अनुदान राशि का भुगतान लाभान्वित व्यक्तियों को करने के लिए संबंधित तहसीलदार को उपलब्ध कराया गया है।

0 2 1 minute read