राजनांदगांव। पत्रकार सरोकार मंच का होली मिलन कार्यक्रम 24 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे से पुष्प वाटिका रानीसागर चौपाटी में रखा गया है।
मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव होंगे। अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर हेमा देशमुख, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, सहकारी बैक के अध्यक्ष सचिन बघेल, जिपं अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्रकर, निगम अध्यक्ष पारस वर्मा और पार्षद संतोष पिल्ले होंगे। संगठन के अध्यक्ष मिथलेश चंदेल और सचिव राजू सोनी ने अधिक से अधिक पत्रकारों को होली मिलन के लिए आमंत्रित किया है।
संस्कारधानी राजनांदगांव में पत्रकार सरोकार मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम पुष्प वाटिका में सोमवार को पत्रकार, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न दलों के नेता मिलकर फूलों की होली खेलेंगे। इस आयोजन में दैनिक समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, यूट्यूब पत्रकार, साप्ताहिक-मासिक पत्रों के पत्रकारों समेत वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
संस्कारधानी में भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बनेगा होली मिलन
आयोजन अध्यक्ष मिथिलेश चंदेल ने बताया कि इस बार की होली को यादगार बनाने के लिए पुष्प वर्षा के साथ उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम के सचिव राजू सोनी लाल टोपी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य मित्रता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।