advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ के लिए 55.45 करोड़ स्वीकृत

राजनांदगांव मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ में अनुपूरक बजट में स्वीकृत डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ की बुधवार को तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो गई। जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। विदित हो कि इस स्वीकृति मिलने से अब 8 किलोमीटर के फोरलाइन मार्ग का कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग को 55 करोड़ 35 लाख 57 हजार रुपए की तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद अब निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, भरत वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, रमेश पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, दिनेश गांधी, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, सरोजनी बंजारे, किरण साहू, हरविंदर मगे, चीकू जैन, सुरेंद्र सिंह बनोवाना, कुलवंत कक्कड़, जसमीत सिंह बन्नोआना, अनिल सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उमा महेश वर्मा, प्रिंस कक्कड़, जनपद अध्यक्ष लता सिंहा, जैन मेश्राम, सविता दरगढ़, सुमित मिश्रा एवं मां बमलेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ.रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advotisment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button