advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: कांग्रेस को बड़ा झटका: अनिल मानिकपुरी ने जिला अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | 36 वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे अनिल मानिकपुरी ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में पार्टी नेतृत्व पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया है। मानिकपुरी ने लिखा कि 2019 और 2024 में उनके साथ अन्याय हुआ, जबकि उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

“तेरे-मेरे के चक्कर में मेरी टिकट काट दी गई” – अनिल मानिकपुरी

मानिकपुरी ने अपने पत्र में कांग्रेस संगठन में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार रहते हुए संगठन को मजबूत करने पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे 2023 के चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इस्तीफे के बाद जिले की राजनीति में हलचल मच गई है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button