राजनांदगांव। आज नगर निगम सभाकक्षा में कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला की प्रेस वार्ता की गई जिसमे लॉकडाउन पर कलेक्टर ने कुछ अनिवार्य सेवाओं को छूट के साथ ही समय सुबह 7 बजे से 12 बजे को बढ़ाकर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक किया गया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ने भी कहा है कि लॉक डाउन के दौरान वाहनों में दो पहिया वाहन चालकों को दो व्यक्ति से अधिक नहीं एवं चार पहिया वाहनों में दो व्यक्ति से अधिक नहीं होना चाहिए इसके साथ ही दो पहिया वाहन चालकोंं को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि चार पहिया वाहनों में यदि कोई मेडिकल एमरजेंसी न हो तो 2 व्यक्ति से अधिक घुमने पर वाहन को जब्त कर लिया जावेंगा।