छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आज पटरी पार इलाकों के 5 वार्डों से रामायण और महाभारत की थीम पर निकाली जाएंगी 5 झांकियां

राजनांदगांव। शहर के पटरी पार इलाकों के पांच वार्डों में रामायण और महाभारत के अलावा अन्य थीम पर पांच झांकियां तैयार की है। लेकिन डीजे के बिना झांकियां निकाली जाएगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। समितियों के पदाधिकारी और सदस्य झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समितियों ने दुर्ग और भिलाई जैसे शहरों से भव्य और विशाल झांकियों का निर्माण कराया है, जो 17 सितंबर की सुबह यहां पहुंचेगी।

गणेश उत्सव समितियों ने एक लाख से सवा लाख रुपए तक डीजे की बुकिंग कराई है। इसका 30 से 40 प्रतिशत राशि डीजे वालों को एडवांस दिया गया। वहीं झांकियों को मूवमेंट कराने और लाइटिंग के लिए 30 से 50 रुपए तक जनरेटर की बुकिंग की गई और इसकी आधी राशि एडवांस में दी है। लाइट वालों को एडवांस दिया गया। पेंटर, फीटर, कार पेंटर एवं अन्य मजदूरों ने झांकियों के निर्माण में काम किया और उनकी मजदूरी देनी पड़ी। इस तरह सभी समितियों की आधी राशि अब तक खर्च हो गई। इधर सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन अनुसार प्रशासन व पुलिस ने वाहनों में डीजे बांधकर बजाने की अनुमति नहीं दी जिससे नुकसान हुआ।

शांतिनगर और गौरी नगर में शिव अभिषेक की झांकी जय श्री केदार नाथ युवा गणेश उत्सव समिति के संरक्षक देवेश वैष्णव ने बताया शिव जी का अभिषेक एवं कांवड़ यात्रा की थीम पर झांकी बनी है। करीब 1 लाख में डीजे बुक कर 20 हजार एडवांस दिया, जनरेटर और झांकी बनाने वालों को लगभग 45 हजार एडवांस दिया। प्रशासन ने डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी तो बाजे में झांकी निकालेंगे। उसी क्षेत्र में भ्रमण करेगी। श्रीराम मंडल गौरी नगर गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष निखिल निर्मलकर ने बताया महादेव एवं मारकंडे कथा की थीम पर झांकी बनी है। करीब 1 लाख में डीजे, जनरेटर, झांकी निर्माण में होने वाले खर्च की 70 प्रतिशत राशि खर्च हो चुकी है।

शिव लीला, महाकाल की झांकी बनाई गई है बाल गणेश उत्सव शिव मंदिर समिति रामनगर के अध्यक्ष किसन सिन्हा ने कहा शिव लीला की थीम पर झांकी का निर्माण किया गया है। करीब 1 लाख में डीजे, जनरेटर एवं लाइट की बुकिंग कर 50 प्रतिशत एडवांस दिया है। आर्च की लाइट जलाने, मूर्तियों को मूवमेंट कराने जनरेटर की जरूरत है जो उपलब्ध नहीं होगा। युवा मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति मोतीपुर के अध्यक्ष रितेश कामड़ ने बताया महाकाल की उत्पत्ति थीम पर झांकी बनी है। एक लाख में डीजे, जनरेटर बुक किए हैं । शंकरपुर से बजरंग मंडल गणेश उत्सव समिति के संयोजक पिन्टू वर्मा ने बताया कांवड़ यात्रा थीम पर झांकी बनी है।

सृष्टि के रचनाकार त्रिदेव त्रिशक्ति परिवार तिरंगा गणेश मंडल में सृष्ट के रचनाकर त्रिदेव त्रिशक्ति परिवार पर झांकी बनाई गई है। तिरंगा मंडल के संरक्षक सागर चितलांग्या, झांकी निर्देशक गणेश प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष तिरंगा मंडल द्वारा प्राचीन धार्मिक विषय पर विशाल, झांकी तीन जीपों में प्रस्तुत की जा रही है। झांकी सृष्टि की रचना करने वाले त्रिदेवों श्री ब्रम्हा, श्री विष्णु, श्री महेश पर आधारित है। जिसमें शिव, ब्रम्हा, विष्णु व माता पार्वती पाताल भैरवी माता, सरस्वती माता, माता लक्ष्मी के साथ-साथ उनके परिवार गणेश, कार्तिकेय, नारद, गरूड़, नंदी, हनुमान भी विराजित रहेंगे। 20 फीट की झांकी है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button