देश

छत्तीसगढ़, झारखंड समेत नौ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति, जानिए किस राज्य में कौन

देश में छत्तीसगढ़, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड, रेमन डेका को छत्तीसगढ़, सी एच विजयशंकर को मेघालय और सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

देश में छत्तीसगढ़, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।असम के राज्यपाल रहे गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है। वहीं, सी एच विजयशंकर को मेघालय का, रेमन डेका को छत्तीसगढ़, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।इसके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button