छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : दुर्ग जिले में अब तक 320.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज

दुर्ग ।  जिले में 01 जून से 26 जुलाई तक 320.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 555.2 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 209.0 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 276.0 मिमी, तहसील धमधा में 230.6 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 277.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 317.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 26 जुलाई को तहसील दुर्ग में 6.0 मिमी, धमधा तहसील में 11.1 मिमी, पाटन तहसील में 16.1 मिमी, बोरी तहसील में 6.1 मिमी, भिलाई-3 तहसील में 1.4 और अहिवारा तहसील में 16.5 वर्षा दर्ज की गई है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button