advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जून में अब तक 72 मिमी बारिश, औसत से 25 फीसदी कम

राजनांदगांव छग में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रभावशील हो गया है। 23 जून की स्थिति के बाद इसकी अधिकृत घोषणा मौसम विभाग ने कर दी है। हालांकि 26 जून तक बारिश का सिस्टम कमजोर रहेगा। संभावना है कि 26 जून के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी।

जिले में पहले जून से अब तक 72 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह बीते दस साल के औसत वर्षा की तुलना में 25 फीसदी कम है। हालांकि गरज चमक का मौसम लगातार बना हुआ है। जिले के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश भी हुई। इससे तापमान में बड़ी गिरावट हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। हालाकि मौसम विभाग ने 26 जून तक बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी। इससे उमस और गर्मी में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 जून के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। मानसून की घोषणा में भी इस बार बीते सालों की तुलना में देर हुई है।

मौसम विभाग आईएमडी ने इस सीजन 106 फीसदी बारिश का अनुमान लगाया है। प्री मानसून बारिश इस बार थोड़ी कमजोर रही है। वहीं जून में अब तक उम्मीद के मुताबिक बादल नहीं बरसे। मौसम विभाग ने इस सीजन जुलाई में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। जुलाई में लगातार बारिश का सिस्टम मजबूत बना रहेगा। पहले पखवाड़े में कई हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बनेगी। प्री मानसून बारिश के बाद जिले में खरीफ सीजन की बोनी शुरू हो गई है। जिले के करीब 10 फीसदी किसानों ने धान की बोनी कर ली है। इसके अलावा सीजन की दूसरी फसल की भी बोनी हो रही है। अब अच्छी बारिश के बाद जिले में बोनी और रफ्तार पकड़ेगी। तीनों जिले में करीब साढ़े तीन लाख एकड़ में धान की बोनी होती है। इसके लिए किसानों ने 900 करोड़ का कृषि ऋण भी ले लिया है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button