advertisement
क्राइमप्रदेश

पति ने पत्नी और एक वर्षीय मासूम के किए 22 टुकड़े, बोरी में भरकर फेंकने जाते समय ग्रामीणों ने दबोचा

रीवा ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर कुल्हाड़ी से उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए। इसके साथ ही उसने 1 साल की बच्ची की भी हत्या कर दी।

रीवा – एक बेहद ही क्रूर और भयानक घटना सामने आई है। सूबे के रीवा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक वर्षीय मासूम बेटी की हत्या कर उनके शवों को 22 टुकड़ों में काट दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी चिंदालाल साकेत की बुधवार को अपनी पत्नी से बहस हो गई। इसके पीछे का कारण पत्नी की उससे बेवफाई करना था। इसके बाद गुस्साए पति ने धारदार हथियार से उसपर हमला बोला। 
सिंह ने बताया, साकेत ने अपनी पत्नी का चाकू से गला काट दिया। फिर रो रही एक वर्षीय मासूम का गला घोंट दिया। मां और बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को 22 टुकड़ों में काट दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी चिंदालाल साकेत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया, जब वह दोनों शवों को ठिकाने लगाने जा रहा था। सिंह ने बताया, वह शरीर के अंगों को बोरी में बांधकर जंगल में ले जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने बदबू आने पर उसे रोका। जब उन्होंने बोरी को चेक किया, तो उन्हें उसकी बेटी के शरीर के कुछ हिस्से मिले।  

जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि, शुरुआती जांच में चरित्र संदेह के चलते हत्या होने की बात सामने आ रही है। आरोपी की पहली पत्नी की आत्महत्या भी शक के दायरे में है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

 

Advotisment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button