छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : नाली जाम करने वालों पर कार्रवाई, पालिका ने वसूला 3 हजार रुपए जुर्माना

महासमुंद। पालिका ने शहर में नाली जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर 3050 हजार रुपए अर्थदण्ड वसूल किया। बरसात के दिनों में वर्षा जल जमा न हो इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका महासमुंद द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र के छोटे बड़े नालियों की सफाई अभियान की शुरुआत की है। नाली के उपर सामान रखकर अवैध निर्माण करने अथवा कचरा डाल कर चोक करने वालो के खिलाफ अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण कर सफाई कार्य की मानिटरिंग कर रहे है। आवश्यकतानुसार जेसीबी मशीन के साथ सफाई कर्मी से नालियों की बेहतर तरीके से सफाई कराई जा रही है।

राशि ने पुष्प वर्षा कर किया ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा का स्वागत

ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने तुमगांव ओव्हरब्रिज के समक्ष फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने समाजजनों को परशुराम जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि

भगवान श्री परशुराम का साहस, तप और कौशल सभी के जीवन के लिए प्रेरणा है। इस दौरान यात्रा का स्वागत करने वालों में उनके साथ सती चंद्राकर, ममता चंद्राकर, मनीषा भारद्वाज, अरिश, सगन, रोहित, संतोष, कविता अम्बिलकर, अंकित, तरुण, मेहूल उमा, मदना, अभिषेक समेत अन्य मौजूद रहें।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button