छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : प्लास्टिक बोरी में मिली लाश, हत्या कर आरोपी ने सड़क किनारे लगाया ठिकाना

दुर्ग। जिले के धमधा रोड पर कोडिया के स्थित सगनी घाट के पास एक महिला की लाश मिली है। लाश बोरी में बंद है। सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को मर्च्युरी भेज दिया है। शव की पहचान करने का पुलिस प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कोडिया ग्राम से सगनी जाने वाले रोड में 10 फीट दूर एक प्लास्टिक बोरी में बंद महिला की लाश मिली। महिला की उम्र लगभग 20 से 30 साल बताई जा रही है। शव 4 से 5 दिन पुराना है और शरीर में मैगेट्स (कीड़ा लग गया) है।

शव मिलने की सूचना पर नंदिनी नगर थाना प्रभारी राजेश साहू और क्राइम टीम प्रभारी कपिल देव पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांव में महिला की पहचान करने की कोशिश की, फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

शव की पहचान के लिए पुलिस ने बताया कि महिला ने आसमानी नीला साड़ी, हरा पेटीकोट, काला ब्लाउज, दोनों हाथ में ऑरेंज कलर के 2 प्लास्टिक कंगन, लाल रंग की कांच की चूड़ी और 2 सिल्वर कलर का कंगन पहने हुए हैं। डीएसपी संजय पुंढीर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्ती का प्रयास किया। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करके शव को 3 से 4 दिन छुपा कर रखा गया। उसके बाद उसे लाकर बीती रात सजनी वाले मार्ग के किनारे फेंक दिया गया है। घटना कहां हुई, शव कहां से लाकर फेंका गया। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button