⁕ जुआरियों पर चिखली पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।
⁕ नगदी 15950 रूपये 04 नग मोबाइल, 05 मो0सा0 जुमला 207,450/- रूपये जप्त।
⁕ पृथक से की गयी प्रतिबंधक कार्यवाही।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में अगामी लोकसभा चुनाव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने अवैध गांजा – शराब बिक्री, जुआ, सटटा, तथा असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत दिनांक 05.04.2024 को मुखबीर सूचना पर से ग्राम कांकेतरा खार में जुआ खेल रहे आरोपियान 01. नरेन्द्र रेड्डी पिता स्व0 नरसिंग रेड्डी उम्र 46 साल साकिन जमातपारा वार्ड नं. 24 राज. 02. मो. बशीर पिता स्व0 मो. युसुफ उम्र 42 वर्ष सा0 स्टेशनपारा वार्ड नं. 12 ओपी चिखली राज. 03. गजेन्द्र लाल सिन्हा पिता रघुवीर लाल सिन्हा उम्र 24 वर्ष साकिन तुलसीपुर राज. 04. टेकराम देवांगन पिता निरंजन देवांगन उम्र 42 वर्ष सा. बोरी ओपी चिखली राज. 05. फलेन्द्र देवांगन पिता गोर्वधन देवांगन उम्र 40 वर्ष साकिन बोरी ओपी चिखली राजनांदगांव से नगदी रकम 15950/- रूपये, 04 नग मोबाईल कीमती 19500/- रूपये व घटना स्थल से 05 नग मो0सा0 कीमती 172,000/- रूपये जुमला 207,450/- रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही की गयी एवं आरोपियों को प्रतिबंधित करने पृथक से धारा 151/107,116(3) जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उनि नरेश कुमार बंजारे, सउनि शत्रुहन टण्डन, म0प्र0आर0 वंदना पटले चौकी चिखली व सउनि द्वारका लाउत्रे, सउनि सुमन कर्ष, आर0 मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू, हरीश ठाकुर सायबर राजनांदगांव व टीम का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।