advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भारत को धार्मिक,सांस्कृतिक पुर्नरुत्थान के माध्यम से मोदी जी ने अर्थव्यवस्था एवम विकास को गति प्रदान की –अभिषेक सिंह

0 भारतीय जनसंघ से भाजपा का सफर देश हित में सफल साबित हुआ– मधुसूदन यादव 0

राजनांदगांव, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस आज जिला भाजपा कार्यालय में प्रातः 9 बजे पंडित शिवकुमार शास्त्री जी की प्रतिमा पर मांल्यार्पण कर भाजपा का ध्वजारोहण कर मनाया गया। पार्टी के लोकसभा चुनाव संयोजक एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने बताया कि देश में राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलराज मधोक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने की थी. इसका चुनाव चिन्ह दीपक था। 1975 में कांग्रेस ने सुनीयोजित ढंग से आपातकाल लगाया था। आपातकाल लगने के बाद राजनीतिक परिस्थितिया बदली, और 1977 में जनसंघ को जनता पार्टी में विलीन कर दिया गया, जिससे आम चुनाव में कांग्रेस को हटाना संभव हुआ। बाद में राष्ट्रीय मुद्दों पर मतभेद होने पर जनता पार्टी से अलग होकर 6 अप्रैल पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के दिन 1980 में भारतीय जनता पार्टी के नाम से राजनीतिक दल की स्थापना की गई, अटल बिहारी वाजपेई इसके पहले अध्यक्ष बने, जो की बाद में देश के प्रधानमंत्री भी बने। 1986 में लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के दूसरे अध्यक्ष बने, 1991 में मुरली मनोहर जोशी, 1993 में लालकृष्ण आडवाणी 1998 में कुशाभाऊ ठाकरे, 2000 में बंगारू लक्ष्मण, 2001 में जनाकृष्णमूर्ति, 2002 में वेंकैया नायडू, 2004 में पुनः लालकृष्ण आडवाणी, 2005 में राजनाथ सिंह, 2009 में नितिन गडकरी, 2013 में राजनाथ सिंह, 2014 में अमित शाह, 2020 में जेपी नड्डा जी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है।पार्टी की इस अनवरत यात्रा से देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने अपने सारगर्भित उद्बबोधन में कहा कि मोदी जी ने भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए कई प्रकार के भागीरथी प्रयास किए हैं, जिसके तहत भारत की मूल आत्मा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान करते हुए महान प्राचीन सांस्कृतिक गौरव के स्थलों का सौंदर्यकरण किया गया। मंदिर परिसरों का जीणोद्धार किया गया, चार धाम योजना वैष्णो देवी मंदिर रेल संपर्क, काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर, करतारपुर साहिब कॉरिडोर का विकास इत्यादि भारत के ऐसे आध्यात्मिक केंद्रो का विकास किया गया,साथ ही अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से प्रभु श्री राम के मंदिर की आधारशिला रखी गई और 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी संपन्न हुआ, जिसके बाद पूरे देश की तस्वीर बदल गई और भारत इन धार्मिक क्षेत्र से आर्थिक विकास की ओर अग्रसर हुआ, उज्जैन स्थित महाकाल कारीडोर का विकास करते हुए पूरे शहर में भव्यता प्रदान की गई,भारत के आध्यात्मिक केंद्रों के विकास से उन जगहों के व्यापारियों एवम रहवासियों का व्यापार  तेजी से बड़ने लगा है।पहली बार भारत में अपने मूल स्वरूप की पहचान और वसुदेव कुटुंबकम तत्व की परिकल्पना को साकार करते हुए वैश्विक स्तर पर भारत की समृद्धि,संस्कृति, परंपरा विरासत पर कार्य किया। जिसके कारण न केवल आध्यात्मिक क्षेत्र की उन्नति हुई बल्कि आर्थिक रूप से भी भारत सक्षम होने लगा है।

     मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व  सांसद अभिषेक सिंह ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में जोर देकर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को ऊंचाइयों तक पहुंचा है, जिसके कारण आज हम पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में जाने जाते हैं , उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व में आध्यात्मिक शांति के नाम से जाना जाता है, इसलिए मोदी जी ने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हुए मठ मंदिरों का पुनरत्थान किया, जिसके कारण भारत का पर्यटन तेजी से बढ़ने लगा है और अब ऐसा लगने लगा है कि पूरे विश्व का ध्यान भारत की ओर है, उन्होंने कहा कि आज बड़ी-बड़ी शक्तियां मोदी जी को रोकना चाहती हैं, परंतु उन्हें उम्मीद है की भारत की  जनता इस बार 400 पार के लक्ष के साथ ही मोदी जी को तीसरी बार अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

     स्थापना दिवस पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, सुरेश एच लाल, संतोष अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल किसान नेता अशोक चौधरी, शहर अध्यक्ष तरुण लहरवानी, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल,रघुवीर वाधवा,बृजमोहन जोशी, नीलकंठ गढ़े, आभा तिवारी, शिव वर्मा, हकीम खान, मधु बैद,रूपचंद भीमनानी, आकाश चोपड़ा,गगन आइच, वीरेश मिश्रा, अरुण शुक्ला, बंटी भाटिया, नागेश यदु, प्रखर श्रीवास्तव, असलम खान,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button