advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगाँव : भाजपा महिला शक्ति संपर्क अभियान ने मोर्चा संभाला – आभा तिवारी

राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी मतों से विजयी बनाने के लिये भाजपा महिला मोर्चे की कार्यकर्ता वृहद योजना लेकर प्रचार अभियान में जुट गई हैं। इसी तारतम्य में विधानसभा चुनाव प्रबंध समिति की महिला संपर्क टीम की आनलाईन बैठक हुई जिसमे विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर अनेक निर्णय लिया गया।     भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष व महिला संपर्क अभियान की प्रमुख आभा तिवारी ने बताया की चुनाव अभियान में महिलाओं की सक्रियता व उनकी भूमिका बढ़ाने की कवायद चल रही हैं। बैठक मैं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विशेष कर लाभार्थियों से सम्पर्क करने की योजना पर गहन विचार विमर्श हुआ और इस अभियान को पूरी ताकत के साथ पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना पर भी चर्चा हुई इस हेतु महिला संपर्क टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्वच्छता अभियान,चाय पर चर्चा,हर घर में भाजपा झण्डा फहराने का अभियान को मूर्त रूप देने का फैसला लिया गया। विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन,सामाजिक बैठके व छोटी – छोटी बैठकों पर जोर दिया गया। सभी आठों विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ में महिला कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को आवश्यक बताते हुए कार्य योजना बनाने का निर्णय लिया गया।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button