कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : सिगड़ी में खाना बनाते समय झुलसी महिला, हालत नाजुक

कोरबा। कोरबा में गुरुवार की सुबह एक महिला सिगड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। मामला कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी चौक का है।

जानकारी के मुताबिक, सीतामणी चौक निवासी महिला सिगड़ी जलाने के दौरान आग की चपेट में आ गई है। महिला का नाम पूर्णिमा दास (27 साल) है। पूर्णिमा अपनी बेटी और मां के लिए खाना बनाने के लिए सिगड़ी जला रही थी। इसी दौरान आग ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया। जैसे-तैसे आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक पूर्णिमा के शरीर का दायां हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया।

पीड़िता की मां सुमित्रा दास ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी और वह अपने कमरे में सो रही थी। उसके दो बेटी और है जो काम के चलते घर के बाहर थे। पूर्णिमा सबसे बड़ी बेटी है जो सभी के लिए खाना बनाने की तैयारी कर रही थी।

मां ने बताया कि कोयले से सिगड़ी जला रही थी अचानक नाइटी में आग पकड़ लेने के कारण चपेट में आ गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसके बाद घर के अन्य सदस्य दौड़ कर पहुंचे और आग को बुझाया। इस हादसे के बाद आसपास बस्ती के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button