advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : कलेक्टर की सुबह-सुबह दबिश, ड्यूटी में नहीं पहुंचे कर्मचारियों को नोटिस जारी

बिलासपुर कलेक्टर अविनाश कुमार शरण ने सोमवार को पुराने कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दफ्तर के 14 में से 10 कर्मचारी नदारद मिले। कलेक्टर ने इन कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।

दरअसल, जब कलेक्टर करीब साढ़े 10 बजे अचानक निरीक्षण करने पहुंचे, तो परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल खुद कार्यालय नहीं पहुंची थी। किसी का अवकाश आवेदन भी नहीं था। इसलिए कलेक्टर ने एक्शन लिया है। कलेक्टर ने कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल, कार्यालय अधीक्षक आरपी परिहार, सहायक ग्रेड दो अनिल मिश्रा, सहायक ग्रेड दो जीआर साहू, सुपरवाईजर पूर्णिमा उपाध्याय।

सुपरवाइजर स्वधा पाण्डे, सहायक ग्रेड तीन अंजना वासिंग, भृत्य दुर्गेश सिंह और ज्वाला सिंह शामिल हैं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तारकेश्वर सिन्हा को कार्यालय की व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button