advertisement
छत्तीसगढ़

CG : पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना का चयन परीक्षा 10 मार्च को

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा रविवार 10 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के साथ परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थान पर परीक्षा के आधा घण्टा पूर्व उपस्थित होना होगा।

सारंगढ़ में शनिवार 9 मार्च को मेडिकल कैंप : छूटे हुए दिव्यांगों का प्रमाण पत्र के लिए होगा जांच

सिविल अस्पताल सारंगढ़ में 9 मार्च द्वितीय शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए छूटे हुए दिव्यांगों का जांच, आंकलन और यूडीआइडी पोर्टल में रजिस्टर्ड होगा, जिनके प्रमाण पत्र बन जाने से सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसमें शिशु, नेत्र, अस्थि (हड्डी) और ऑडियो लॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर और उनके सहयोगी उपस्थित रहेंगे। इससे दिव्यांग सहित आम नागरिकों को इलाज में सुविधा और दिव्यांग को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने में सुविधा मिलेगा। जिन दिव्यांग का पूर्व में दिव्यांग प्रमाण पत्र बन चुका है, उन दिव्यांग लोगों को इस शिविर में आने की जरूरत नहीं है। शिविर में अन्य कोई प्रमाण पत्र या सामग्री का वितरण नहीं किया जाएगा। इस शिविर में आए सभी नागरिक बच्चों के बीमारी, नेत्र, अस्थि (हड्डी) और कान से जुड़े बीमारी का जांच करा सकते हैं।

Ro No. 13121/ 6 Ro No. 13119/ 8
Ro No. 13121/ 6
Ro No. 13119/ 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button