राजनांदगांव : सुबह 8 बजे से कतार, सर्वर 11 बजे शुरू हुआ वह भी स्लो, शाम 5 बजे आधार कार्ड अपडेट
![](https://www.kadwaghut.com/wp-content/uploads/2024/02/206_170739608165c4cbf141fbe_08001-1.webp)
राजनांदगांव शहर में चार जगह आधार कार्ड अपडेट किया जा रहा है। लेकिन सर्वर डाउन की समस्या के कारण लोगों की एनर्जी भी डाउन हो रही है। सुबह से महिलाएं भूखे-प्यासे अपने बच्चों को लेकर कतार में अपनी बारी का इंतजार करने मजबूर हैं। सभी जगह करीब 200 लोग आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंच रहे हैं। सर्वर डाउन की समस्या और लंच टाइम को छोड़कर बाकी समय में 50-60 लोगों का आधार कार्ड अपडेट हो पाता है। वहीं कतार में खड़े अन्य लोगों को दूसरे दिन आना पड़ता है।
गुरुवार को पोस्ट ऑफिस में सुबह 8 बजे से बड़ी संख्या शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष अपने बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने, आधार कार्ड अपडेट कराने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने पहुंचे थे। लेकिन सर्वर की समस्या लोगो को परेशान किया सुबह 11 बजे सर्वर शुरू होने के बाद आधार कार्ड अपडेशन शुरू हुआ। एक आधार कार्ड को अपडेट करने में सर्वर डाउन होने के कारण करीब 10 से 12 मिनट का समय लग रहा है। इसमें फोटो, आंखों की पुतली स्कैन करने के साथ फिंगर प्रिंट लेने की प्रक्रिया शामिल है। खासकर छोटे बच्चों के मामले में यह पूरी प्रक्रिया करने में और ज्यादा समय लग रहा है।
शहर में इन चार जगहों पर आधार कार्ड अपडेट का काम किया जा रहा शहर में पोस्ट ऑफिस, नगर निगम, कलेक्ट्रेट और कलेक्टर कार्यालय के पीछे एक भवन में आधार अपडेट की प्रक्रिया चल रही है। निगम में सुबह 9 बजे आने वालों का आधार पहले ही जमा लेकर नाम पुकारा जाता है। बाद में आने वालों को दूसरे दिन आने सलाह देते है। यहां बच्चों का नया आधार नहीं बनाया जा रहा है। कलेक्ट्रोरेट में तारीख लिख कर टोकन दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस में आधार से संबधित सभी काम होने से यहां सर्वाधिक भीड़ लग रही है। लेकिन सभी का काम पूरा नहीं हो पाता है।
सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं में होड़ मची गुरुवार दोपहर पोस्ट ऑफिस में एक बुजुर्ग महिला चक्कर आने के बाद वहीं कतार में बैठ गई। कतार में खड़े लोग उसकी बारी आने तक उसकी सुध लेते रहे। यहां बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें, नव विवाहिता और कई माताएं अपने शिशुओं को लेकर पहुंच रही है। यहां सुविधा बढ़ाने की जरूरत है। पीएम विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना का लाभ लेने महिलाएं अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों को अपडेट कराने पहुंच रही है। आधार अपडेट नहीं होने पर विश्वकर्मा योजना में फार्म सबमिट नहीं हो रहे हैं।
भीड़ बढ़ने के कारण पोस्ट ऑफिस में डबल सेटअप लगाने की तैयारी शुरू पोस्ट ऑफिस में ज्यादा भीड़ होने के कारण अन्य कामकाज प्रभावित होते है। लोगों का समय खराब और रोजी रोटी का नुकसान हो रहा है। लोगों की समस्या को ध्यान में उन्हें राहत देने यहां एक और सेटअप लगाने एवं स्टाफ और स्टाफ बढ़ाने की तैयारी है। खबर है कि विषय को लेकर 12 फरवरी को प्रशासन ने एक बैठक बुलाई है जिसमें शहर में यह सुविधा देन वाले बैंक के अफसर भी शामिल होंगे। वहीं बंद पड़ी मशीनों को दोबारा शुरू करने पर चर्चा की जाएगी और लोगों को राहत देने स्टाफ बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है।