राजनांदगांव: गांधी सभा गृह के बाद ऑडिटोरियम बना कोरोना जांच का नया केंद्र
![](https://www.kadwaghut.com/wp-content/uploads/2020/09/file-photo.jpg)
राजनांदगांव, 5 सितंबर। गौरवपथ स्थित नगर निगम के आडिटोरियम को कोरोना मरीजों की जांच के लिए नए केंद्र का रूप दिया गया है। इसी के साथ शहर में अब कोरोनाग्रस्त लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए दो केंद्र बन गया है। लगातार शहर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण वर्तमान में गांधी सभागृह में जांच के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही थी। भीड़ का दबाव कम करने के लिए प्रशासन ने गौरवपथ स्थित स्व. गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम को नया केंद्र बनाया है। जिले में रोजाना सैकड़ों की संख्या में मिल रहे मरीजों के बीच लोग जांच के लिए केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। शहर में खासतौर पर स्थिति बेकाबू होती दिख रही है।
राजनांदगांव शहर में ही तीन -चार दिनो मे ही 700 से अधिक मरीज मिले हैं। इन मरीजों के संपर्क में रहे लोग जांच के लिए केंद्र में लंबी कतार लगाकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। राजनांदगांव शहर में नेताओं व्यापारियों अधिकारियों को भी कोरोना ने संक्रमित किया है। माना जा रहा है कि नए केंद्र खुलने से जांच में तेजी आएगी।