Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर जिला

ट्रक की टक्कर से बस सवार 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल; ओडिशा से गुजरात जा रहे थे मजदूर, परिजन को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार तड़के करीब 3.30 बजे ट्रक की टक्कर से बस सवार 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। इनमें 5 की हालत नाजुक है। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कई की हालत गंभीर है। बस मजदूरों को लेकर ओडिशा से गुजरात जा रही थी। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। बस ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है। बस में 75 लोग सवार थे। ओडिशा सरकार ने मरने वालों के परिजन को 2-2 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के गुंजाम से मजदूर स्लीपर बस से गुजरात के सूरत जा रहे थे। यहां रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से बस की टक्कर हो गई। बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और वो यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। यहां से कुछ दूरी पर हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने देखा तो मौके पर पहुंचे।

बस की बॉडी एक तरफ से आधी अंदर दब गई थी, जिसके कारण मजदूर अंदर ही फंसे हुए थे। पुलिस ने मशक्कत के बाद फंसे लोगों को निकाला। तब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। घायलों को एंबुलेंस से मेकाहारा ले जाया गया। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मरने वाले 8 लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंत्री सुसंता सिंह को रायपुर जाने और जरूरी मदद करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि घायल स्थानीय भाषा में बात कर रहे हैं। ऐसे में समझने में दिक्कत आ रही है। मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है। राज्यपाल अनुसूईया उइके ने हादसे में श्रमिकों के निधन पर शोक जताया। घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button