advertisement
छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

महासमुंद में चल रहा था सेक्स रैकेट, कोलकाता और रायपुर की 8 लड़कियां गिरफ्तार; 2 कोरोना पॉजिटिव निकलीं

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने सोमवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गईं लड़कियों में से टेस्ट के दौरान 2 कोरोना पॉजिटिव निकलीं। इसके बाद उनको कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जबकि बाकी 6 को क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि एनएच-53 से लगे मालीडीह गांव में वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। इस पर पुलिस ने वहां छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने लड़कियों समेत एक दलाल को धर दबोचा। इनको अलग-अलग जगहों से ऑर्डर कर बुलाया गया था।

पकड़ी गई लड़कियों में रायपुर, भाटापारा,तुमगांव और कोलकाता की रहने वाली है। 6 लड़कियों को तुमगांव में ही क्वारैंटाइन किया गया है। दो पॉजिटिव लड़कियों को महासमुंद के कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस इन लड़कियों के संपर्क में आए अन्य लोगों के बारे में पता कर रही है।

Ro No. 13121/ 6 Ro No. 13119/ 8
Ro No. 13121/ 6
Ro No. 13119/ 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button