मध्य प्रदेश

कांग्रेस सरकार में सड़क, बिजली, पानी, विकास सब लापता रहता है – जगत प्रकाश नड्डा

रायसेन. आप लोगों का उत्साह और नारेबा का शोर सुनकर मैं समझ गया हूं कि आप लोग आलोट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि  को विधानसभा सदस्य बनाने का निर्णय कर चुके हैं। 2003 से पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में पहचाना जाता था। भाजपा सरकार ने विकास करके मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य बनाया। भाजपा का मतलब विकास, तरक्की, आम जनता की हितकारी सरकार और कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, अनाचार, विकासहीन देश व समाज, विनाशकारी नीति और परिवारवाद है। गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद करने वाली कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश की जनता सत्ता से दूर रखे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  ने रतलाम जिले के आलोट में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। नड्डा  रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2003 से पहले जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और मैं अपने प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री था तो अपने प्रदेश में स्वास्थ्य सूचकांक बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत करता था, लेकिन जब देशभर का स्वास्थ्य सूचकांक जारी होता तो परिणाम आशानुकूल नहीं होते थे। तब मुझे बताया जाता था कि मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में भाजपा के अलावा दूसरे दलों की सरकारें हैं, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठीक कार्य नहीं कर रही हैं।

कांग्रेस नेता नए-नए भेष में आते हैं, जनता इनसे सतर्क रहे
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा  ने कहा कि चुनाव का समय है तो कांग्रेस नेता नए-नए भेष में आते हैं। कांग्रेस का मतलब ही भ्रष्टाचार, अनाचार है। प्रदेश की जनता को इनसे सतर्क रहना चाहिए। देश में भाजपा के अलावा कोई दूसरा राजनैतिक दल नहीं है, जो अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर जनता के सामने वोट मांगने जाता हो। भाजपा ने मध्यप्रदेश में अपना रिपोर्ट कार्ड जारी जारी कर जनता को बताया है कि उसने 18 साल की सरकार में क्या-क्या कार्य किया है। कांग्रेस बताए उसने कभी अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है क्या।

कांग्रेस की घपले-घोटाले की सरकार होती है
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने कहा कि कांग्रेस की घपले घोटालों की सरकार होती है। कांग्रेस पार्टी तीनों लोगों को घोटाला करती है। टू  और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला कर अंतरिक्ष में घोटाला किया। पनडुब्बी और कोयाला घोटाला पाताल में किया और धरती पर कितने घोटाले किए आप सब जानते ही हैं, गिनाने की जरूरत है क्या। 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा करके 11 लाख 97 हजार किसानों को डिफाल्टर बना दिया। 4100 करोड़ का सिंचाई काम्प्लेक्स घोटाला किया और 877 करोड़ का सिंचाई घोटाला कर दिया। कमलनाथ के पूर्व ओएसडी के घर से करोड़ों बरामद हुए, भांजे भी घोटाले में शामिल हैं।

भाजपा विकास का मॉडल और कांग्रेस लापता मॉडल लाती है
नड्डा  ने कहा कि भाजपा विकास का मॉडल लाती है। चुनाव के समय कांग्रेस नेता आते थे और गांव में चूना डलवा देते थे, बिजली के दो पोल गिरवा देते थे और कहते थे कि आप के गांव में बिजली आने वाली है और सड़क बनने वाली है। सड़क, बिजली का झांसा देकर जनता से वोट ले लेते थे और बारिश में चूना धुल जाता, बिजली का पोल उठ जाता था और जनता खुद को ठगा महसूस करती थी। कांग्रेस का एक लापता मॉडल है, कांग्रेस के शासनकाल में सड़क, बिजली, पानी, घर-घर पानी और विकास सब लापता रहता है। जबकि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर चमचमाती हुए सड़कों का निर्माण कराया है। घर-घर नल से जल पहुंचाने का कार्य करने के साथ हर घर में निर्बाध बिजली भाजपा सरकार ने पहुंचाने सहित बीमारू से मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य बनाया है।

भाजपा ने गरीबों को संबल दिया, कमलनाथ ने बंद किया
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों का संबल देने के लिए संबल योजना शुरू की थी, लेकिन कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही गरीबों को संबल देने वाली योजना बंद कर दी। कमलनाथ सरकार ने आहार अनुदान योजना, बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने वाली योजना और गरीबों को 5 रूपए में भोजन देने वाली दीनदयाल रसोई योजना भी बंद कर दी थी। नड्डा ने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने, बाल्मीकी रामायण को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस के नेता नए-नए रामभक्त बनने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को पता नहीं भगवान राम को कितने वर्ष का वनवास हुआ था। नड्डा  ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि भाईयों एवं बहनों गरीबों को संबल देने वाली योजनाओं का बंद करने वाली कांग्रेस की दुकान मध्यप्रदेश में बंद करने का कार्य आपको करना है। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांगेस के नेताओं को आराम दो और भाजपा नेताओं को सेवा करने का मौका दें। मध्यप्रदेश में फिर एक बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशियों को दीजिए।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button