MP : दीपावली के दिन दर्दनाक हादसा तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दीपावली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पूरी घटना हटा थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार नरेंद्र पिता खूब सिंह उम्र 12 वर्ष और सौरभ पिता पुरन सिंह उम्र 12 वर्ष दोनों निवासी खेजरा गांव के है। सुबह से ही गांव के ही एक तालाब में नहा रहे थे। नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह से दोनों बच्चे गांव मे ही बने तालाब में नहाने गए थे। काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।उन्होंने काफी देर तक खोजबीन की, जब तालाब के पास पहुंचे, बच्चे बहुत देर तक तालाब के बाहर नहीं निकले। इसी दौरान आसपास के लोगों ने बच्चों के कपड़े तालाब के पास देखा और तालाब में दोनों बच्चों की तलाश की गई। जिसके बाद दोनों को तालाब से निकाल कर निजी वाहन की मदद से हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से दो परिवारों में मातम है, उनका दिवाली का उजाला अंधेरे में बदल गया। वहीं हटा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शव परिजनों कौ सौंप दिए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।