छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगाव : भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम “Shakti Super SHE” के तहत 15 अगस्त को देश की बेटियां करेंगी ध्वजारोहण…

भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए “Super Shakti SHE” कार्यक्रम की शुरुवात की हैं यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी एवं प्रभारी कृष्णा अल्लावरु जी, प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी।

“Shakti Super SHE” कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर Shakti क्लब के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके जिसे लेकर आज राजनांदगाँव ग्रामीण / शहर युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में प्रेस कांफ़्रेंस कर इसकी जानकारी दीं गयीं
प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में मुख्यरूप से ज़िला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुरभेज सिंग मखीजा, ज़िला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संदीप सिंग गहरवार शक्ति सुपर she कम्पैन प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव प्रीति वैष्णव , प्रदेश सचिव प्रिया खत्री , ज़िला युवा कांग्रेस सचिव निखत परवीन खान उपस्थित रही..

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button