गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई …

By kadwaghut|20 Aug 2026, 11:35 AM
f X W

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने पुराना गौरेला में दबिश देकर एक व्यक्ति के आधिपत्य से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई में प्रकरण कायम कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिकिशन पटेल एवं आरक्षक इंद्रभान राठौर का योगदान रहा। जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : घरेलू,औद्योगिक कचरा संग्रहण करना बताया...

Related Articles

2

Back to top button