छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : गाज गिरने से घर में लगी आग …

By kadwaghut|15 May 2026, 3:32 PM
f X W

महासमुंद। जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाएं सामने आई हैं। तुमगांव थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली के दौरान मचान पर सो रहे पिता-पुत्र पर बिजली गिर गई, जिसमें बेटे की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं कोमाखान क्षेत्र में बिजली गिरने से एक मकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही बागबाहरा ब्लॉक के बाघामुड़ा के एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक हो गया। प्रज्ञानंद देवांगन के घर सुबह 4 बजे आकाशीय बिजली गिरी, आग की लपटों न पूरे घर को जला कर खाक कर दिया। आग पर काबू पाते-पाते 8 से 10 लाख रु का सामान जलकर खाक हो गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शादी के महज 6-7 दिन बाद हुए अलग, हाईकोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी…

Related Articles

Back to top button