छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल…

By kadwaghut|14 Jun 2026, 12:51 PM
f X W

1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर पूरी तरह फर्जी

दुर्ग । छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लग गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य की सभी शासकीय एवं अशासकीय (निजी) शालाओं का विधिवत संचालन 16 जून 2026, मंगलवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी कि भीषण गर्मी या अन्य कारणों से नया शैक्षणिक सत्र 01 जुलाई 2026 से शुरू होगा। विभाग ने इस खबर का पूरी तरह खंडन करते हुए इसे असत्य, भ्रामक और फर्जी करार दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  योजनाबद्ध पूंजीगत निवेश से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिले नई गति और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं : मुख्यमंत्री साय

Related Articles

Back to top button