छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : किसानों के लिए राहत की खबर, फसल नुकसान का आकलन शुरू करेगी साय सरकार …

By kadwaghut|28 Sep 2026, 3:41 PM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बनी बाढ़ की स्थिति से कई जगहों पर हुए फसल नुकसान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को बड़ा दिलासा दिया है. उन्होंने कहा कि फसल नुकसान का सर्वे होगा. हम स्वयं आकलन करने जा रहे हैं. आकलन के बाद मुआवजा दिया जाएगा. सुकमा के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बारिश की कारण कई जगह पर बाढ़ की स्थिति बनी है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करने जा रहे हैं. फसल, मकान का नुकसान हुआ है. पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे. वहीं सिंगापुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति आने के बाद देश-विदेश में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में 4, 5 और 6 अक्टूबर को सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा

Related Articles

2

Back to top button