छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आईटीआई टेड़ेसरा में नव कौशल पथ नई राह नया हुनर कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 2:01 PM
f X W

राजनांदगांव । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था टेड़ेसरा में नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 3 एवं 4 अगस्त 2026 को दो दिवसीय नव कौशल पथ नई राह नया हुनर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। प्राचार्य एसआर डोंगरे ने नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया और प्रशिक्षण का महत्व बताया। कार्यक्रम में पीपीटी के माध्यम से विषय-वस्तु पर विषयवार जानकारी प्रदान की गई।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के प्रथम दिवस संस्था की प्रभारी प्रशिक्षण अधीक्षक व प्रशिक्षण अधिकारी हेमलता चंदाने ने प्रशिक्षणार्थियों, प्रशिक्षण एवं संस्था का परिचय दिया। ममता बंजारे ने क्राफ्ट्समेन ट्रेनिंग स्कीम (सीटीएस), भारती देवांगन ने अप्रेंटिसशिप एक्ट (एनएपीएस ), अनीश कुमार लाजरस ने परीक्षा एवं कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), नटवर लाल कटेन्द्र ने आईटीआई उत्तीर्ण होने के उपरान्त डिप्लोमा पाठ्यक्रम में लेटरल एंट्री, निष्ठा वाधवा ने राज्य की संस्थाओं में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इसी तरह कार्यक्रम के द्वितीय दिवस जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारी शुभी जग्गी, संजय, कुरैशी द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन दिया गया। संस्था के अवधेश गुप्ता ने प्रशिक्षण उपरान्त रोजगार, नोहर सिंह ने उद्योगों की जानकारी दी। औद्योगिक प्रतिष्ठान जैन एग्रो कोपेडीह के प्रबंधक अनिमेष जैन ने उद्योगों में प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमशीलता बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारती देवांगन एवं निष्ठा वाधवा द्वारा किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे फेंक रहे कचरा…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins