छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पांच संभागों से पहुंचे 520 खिलाड़ियों ने चार खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा…

By kadwaghut|25 Sep 2026, 11:13 AM
f X W

राजनांदगांव , 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा का शुभारंभ गुरुवार को दिग्विजय स्टेडियम के इंडोर हॉल में किया गया। प्रदेश के पांच संभागों से 520 खिलाड़ी और 100 ऑफिशियल्स शामिल हुए हैं। चार खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शुभारंभ समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल मनोरंजन के साथ जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुशील कोठारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम देश-विदेश में रोशन करने की बात कही।

डीईओ एवं स्पर्धा के संगठन सचिव प्रवास सिंह बघेल ने बताया स्पर्धा में 220 बालक, 300 बालिकाएं शामिल हैं। इसमें बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और मेजबान दुर्ग संभाग की टीमें भाग ले रही हैं। शुभारंभ अवसर पर रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जनपद पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, पार्षद प्रियंका कुरंजेकर, फील्ड मार्शल शैलेन्द्र तिवारी मौजूद रहे। संचालन व शीतल दास एवं व्यायाम शिक्षक सोमू प्रसन्ना ने किया। आभार प्रदर्शन देवेन्द्र ठाकुर ने किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  डिजिटल क्रॉप सर्वे पर सरकार सख्त, मॉनिटरिंग और क्रॉस वेरिफिकेशन पर जोर; 10 नवंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

Related Articles

Back to top button