
डोंगरगढ़ , ऑनलाइन गेमिंग में करीब 10 लाख रुपए हारने के बाद कर्ज चुकाने के लिए दो युवकों ने सूने घर से लाखों के जेवर चोरी कर लिए। मोहारा पुलिस ने ठाकुरटोला निवासी सुरेन्द्र साहू (36) और गणेश्वर नेताम उर्फ राजू (25) को गिरफ्तार कर 15.50 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को दीपक वर्मा परिवार संग खेत गए थे।
दोपहर करीब एक बजे लौटे तो ताला टूटा मिला। आलमारी से सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के करधन व पैरपट्टी गायब थे। पुलिस ने ठाकुरटोला के 8.50 लाख के जेवर, 5 लाख की कार और रायपुर से चोरी 2 लाख के जेवर समेत 15.50 लाख रुपए जब्त किए हैं।
रायपुर से चुराए जेवर मुथूट फाइनेंस में रखे: पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सुरेन्द्र ने रायपुर के अरिहंत नगर स्थित एक मकान में घरेलू काम के दौरान सोने के टॉप्स व झुमके चोरी करने की बात भी कबूली, जिन्हें उसने मुथूट फाइनेंस डोंगरगढ़ में गिरवी रख दिया था।

